Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/1/1 · 4 marks · Grammar

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 3

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/1/1, section ख, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q3 · 4 marks · GrammarGrammar

निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4×1=4

  1. (क)

    'बचपन में हरिहर काका मुझे सुबह से शाम तक घुमाया करते थे ।' – वाक्य में से क्रिया-विशेषण (अव्यय) पदबंध चुनकर लिखिए।

    1 mark
  2. (ख)

    किसी वाक्य में विशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है ?

    1 mark
  3. (ग)

    'गाँव के मध्य बरगद का पुराना वृक्ष स्थित है ।' – इस वाक्य में रेखांकित भाग किस पदबंध का उदाहरण है और क्यों ? स्पष्ट कीजिए।

    1 mark
  4. (घ)

    'बाहर से आए छात्रों में से कुछ देशाटन के लिए गए हैं ।' – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।

    1 mark
  5. (ङ)

    'अवकाश के दिनों में एक-डेढ़ महीना खूब खेला-कूदा करते थे ।' – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।

    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पदबंध का नाम उसके शीर्ष पद (मुख्य शब्द) से तय होता है।

Hint 2

रेखांकित समूह में सबसे मुख्य शब्द खोजिए और देखिए कि वह संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या क्रिया में से क्या है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) क्रिया-विशेषण पदबंध: 'सुबह से शाम तक'।

    1 mark
  2. (ख) जो पदसमूह संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए और जिसका शीर्ष पद विशेषण हो, वह विशेषण पदबंध है। वाक्य में 'कैसा/कितना' प्रश्न से उसे पहचाना जाता है।

    1 mark
  3. (ग) 'बरगद का पुराना वृक्ष' संज्ञा पदबंध है, क्योंकि पदसमूह का शीर्ष पद 'वृक्ष' संज्ञा है और शेष पद उसी पर आश्रित हैं।

    1 mark
  4. (घ) 'बाहर से आए छात्रों में से कुछ': सर्वनाम पदबंध, क्योंकि शीर्ष पद 'कुछ' सर्वनाम है।

    1 mark
  5. (ङ) 'खूब खेला-कूदा करते थे': क्रिया पदबंध, क्योंकि शीर्ष पद क्रिया है। (किन्हीं चार का उत्तर पर्याप्त है।)

Answer: (क) सुबह से शाम तक; (ख) विशेषण पदों का समूह, शीर्ष पद विशेषण; (ग) संज्ञा पदबंध; (घ) सर्वनाम पदबंध; (ङ) क्रिया पदबंध

Where the marks are

  • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.