Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/2/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 5

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/2/1, section A, question 5, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q5 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    'शिवालय' समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?

    1. (A)अव्ययीभाव समास
    2. (B)कर्मधारय समास
    3. (C)बहुव्रीहि समास
    4. (D)तत्पुरुष समास
    1 mark
  2. (ii)

    'देशनिर्वासित' इस समस्तपद का विग्रह होगा –

    1. (A)देश से निर्वासित
    2. (B)देश हेतु निर्वासित
    3. (C)देश पर निर्वासित
    4. (D)देश को निर्वासित
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

    समस्तपदसमास
    (1)नरसिंह(I)तत्पुरुष
    (2)धूपदीप(II)अव्ययीभाव
    (3)दानवीर(III)कर्मधारय
    (4)आजन्म(IV)द्वंद्व

    उपर्युक्त युग्मों को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (A)(1-II), (2-III), (3-I), (4-IV)
    2. (B)(1-IV), (2-I), (3-III), (4-II)
    3. (C)(1-III), (2-IV), (3-I), (4-II)
    4. (D)(1-I), (2-II), (3-IV), (4-III)
    1 mark
  4. (iv)

    'मेघनाद' समस्तपद के लिए सही समास-विग्रह और समास के नाम का चयन कर लिखिए :

    1. (A)मेघ रूपी नाद वाला – तत्पुरुष
    2. (B)मेघ के समान नाद है जिसका – बहुव्रीहि
    3. (C)मेघ के समान नाद है जो – अव्ययीभाव
    4. (D)मेघ के समान नाद वाला – तत्पुरुष
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित में द्विगु समास का उपयुक्त उदाहरण छाँटकर लिखिए :

    1. (A)घी-शक्कर
    2. (B)नवनिधि
    3. (C)पतझड़
    4. (D)मृगलोचन
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

समास-विग्रह करके देखें कि कौन-सा पद प्रधान है।

Hint 2

संख्यावाचक पूर्वपद वाला समास द्विगु होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) शिवालय = शिव का आलय (संबंध तत्पुरुष)। उत्तर: (D)।

    1 mark
  2. (ii) देशनिर्वासित = देश से निर्वासित (अपादान तत्पुरुष)। उत्तर: (A)।

    1 mark
  3. (iii) नरसिंह - कर्मधारय (III), धूपदीप - द्वंद्व (IV), दानवीर - तत्पुरुष (I), आजन्म - अव्ययीभाव (II)। उत्तर: (C)।

    1 mark
  4. (iv) मेघनाद = मेघ के समान नाद है जिसका (रावण का पुत्र) - बहुव्रीहि। उत्तर: (B)।

    1 mark
  5. (v) नवनिधि = नौ निधियों का समूह - द्विगु। उत्तर: (B)।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) B (कोई चार)

Where the marks are

  • किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) x 4

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.