Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/2/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 6

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 6, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q6 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    'गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर' — इन पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :

    1. (a)श्लेष अलंकार
    2. (b)अतिशयोक्ति अलंकार
    3. (c)उत्प्रेक्षा अलंकार
    4. (d)मानवीकरण अलंकार
    1 mark
  2. (ii)

    'उठ रहा धुआँ, जल गया ताल ।
    धँस गए धरा में, समय शाल ।' — प्रस्तुत पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :

    1. (a)श्लेष अलंकार
    2. (b)अतिशयोक्ति अलंकार
    3. (c)उत्प्रेक्षा अलंकार
    4. (d)मानवीकरण अलंकार
    1 mark
  3. (iii)

    "मानो माई घनघन अंतर दामिनी ।
    घन दामिनी दामिनी घन अंतर सोभित हरि-ब्रज भामिनी ।।" — प्रस्तुत पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :

    1. (a)श्लेष अलंकार
    2. (b)अतिशयोक्ति अलंकार
    3. (c)उत्प्रेक्षा अलंकार
    4. (d)मानवीकरण अलंकार
    1 mark
  4. (iv)

    "जो रहीम गति दीप की कुल कपूत की सोय ।
    बारे उजियारो करै, बढ़े अंधियारो होय ।" — प्रस्तुत पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :

    1. (a)श्लेष अलंकार
    2. (b)अतिशयोक्ति अलंकार
    3. (c)उत्प्रेक्षा अलंकार
    4. (d)मानवीकरण अलंकार
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित में से किस काव्य-पंक्ति में उत्प्रेक्षा अलंकार है ?

    1. (a)जिन दिन देखे वे कुसुम, गई सुबीति बहार ।
    2. (b)कहीं साँस लेते हो, घर-घर भर देते हो ।
    3. (c)मानो झूम रहे हों तरु भी मंद पवन के झोंकों से ।
    4. (d)ऊँचे हैं, लेकिन खजूर से मुँह है इसलिए कहते हैं ।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'मानो, जनु, मनु' जैसे शब्द उत्प्रेक्षा की पहचान हैं।

Hint 2

निर्जीव में मानवीय कार्य हों तो मानवीकरण होता है।

Hint 3

एक शब्द के दो अर्थ हों तो श्लेष होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गर्भस्थ शिशुओं का भी नाश करने वाला फरसा, बढ़ा-चढ़ाकर कथन: अतिशयोक्ति। उत्तर (b)।

    1 mark
  2. (ii) धुआँ उठना, ताल का जलना, शाल का धँसना सब मानवीय क्रियाओं की तरह दिखाए गए हैं: मानवीकरण। उत्तर (d)।

    1 mark
  3. (iii) 'मानो' वाचक से बादल-बिजली जैसी कल्पना: उत्प्रेक्षा। उत्तर (c)।

    1 mark
  4. (iv) 'बारे' (जलाने/बचपन) और 'बढ़े' (बुझे/बड़ा होने) के दो अर्थ हैं: श्लेष। उत्तर (a)।

    1 mark
  5. (v) 'मानो झूम रहे हों तरु...' में मानो से संभावना है: उत्प्रेक्षा। उत्तर (c)।

    1 mark

Answer: (i) b; (ii) d; (iii) c; (iv) a; (v) c

Where the marks are

  • चार उपभागों के सही अलंकार, प्रत्येक (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.